![]()
बागपत में छपरौली थाना क्षेत्र के ककोर कला गांव में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे आजाद और साजिद पक्ष के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट और फायरिंग हो गई। फायरिंग के दौरान आस मोहम्मद को छर्रा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार शाम करीब 3 बजे पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामूली कहासुनी के बाद हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, गांव में आजाद और साजिद पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान फायरिंग होने से आस मोहम्मद को छर्रा लग गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दोनों पक्षों के नौ आरोपी पकड़े पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कौसर, इस्तियार, राजुद्दीन, आमिर, नहीम, साजिद, समीर, अनीश और जावेद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में बलवा करने का आरोप भी लगाया गया है। तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जावेद उर्फ मोना के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस बरामद हथियार के संबंध में भी जांच कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी बड़ौत सीओ अंशु जैन ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग के मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गांव में फिलहाल शांति बनी हुई है।
Source link
मारपीट-फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के 9 गिरफ्तार:मामूली कहासुनी के बाद विवाद, एक युवक को छर्रा लगा; तमंचा-कारतूस बरामद