यूपी में अगस्त महीने में रोज लगे 2,378 रूफटॉप सोलर:इसी रफ्तार से इंस्टॉलेशन हुआ तो अक्टूबर तक देश में होंगे नंबर-1


उत्तर प्रदेश ने ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत घरेलू रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में अपनी रफ्तार दोगुनी कर दी है। राज्य अब देश में पहले स्थान पर पहुंचने के बेहद करीब है। अगस्त 2026 में प्रदेश में कुल 73,716 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए। यानी हर दिन औसतन 2,378 इंस्टॉलेशन हुए। इस प्रदर्शन के साथ उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 7.92 लाख से अधिक सोलर इंस्टॉलेशन पूरे हो चुके हैं। इंस्टॉलेशन की यही रफ्तार तो 41 दिन में होंगे नंबर-1 फिलहाल कुल इंस्टॉलेशन के मामले में उत्तर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है, लेकिन अगस्त के आंकड़ों के मुताबिक यूपी प्रतिदिन अन्य राज्यों की तुलना में औसतन 780 अधिक सोलर पैनल लगा रहा है। अगर यही रफ्तार बरकरार रही, तो अगले 41 दिनों में उत्तर प्रदेश घरेलू रूफटॉप सोलर के मामले में देश का नंबर-1 राज्य बन जाएगा। अभी देश में गुजरात नंबर वन है। 45 हजार से लेकर 1.08 लाख तक मिलती है सब्सिडी यूपी में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत घरेलू रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन पर प्रदेश और केंद्र सरकार 45 हजार से लेकर 1.08 लाख तक सब्सिडी देती है। एक किलोवाट का सिस्टम लगवाने पर 30 हजार केंद्र तो 15 हजार रुपए राज्य सरकार सब्सिडी देती है। इसी तरह 2 किलोवाट के सिस्टम पर केंद्र 60 हजार तो प्रदेश स्तर पर 30 हजार रुपए सब्सिडी देती है। वहीं 3 किलोवाट या इससे अधिक पर 78 हजार केंद्र सरकार और 30 हजार रुपए प्रदेश सरकार सब्सिडी देती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *