हरियाणा में सड़क हादसे में 5 मजदूरों की मौत:पीलीभीत में चार अर्थियां उठीं, श्मशान घाट पर एक साथ जलीं 4 चिताएं; एक सुपुर्द-ए-खाक


पीलीभीत के दियूरिया थाना क्षेत्र के बड़ेपुरा गांव में शुक्रवार शाम मातम छा गया। हरियाणा में हुए सड़क हादसे में बड़ेपुरा गांव के चार और पंसड़ी गांव के एक मजदूर की मौत हो गई। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे जब एक ही गली से चार अर्थियां एक साथ उठीं तो गांव में मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। ईको वाहन में सवार थे 12 लोग हादसा हरियाणा के खरखौदा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे हुआ था। एक ईको वाहन में चालक समेत कुल 12 लोग सवार थे। हादसे में ईको चालक आरिफ निवासी पंसड़ी के साथ बड़ेपुरा गांव के सुशील कुमार, अग्रपाल, नेतराम और रामनरेश की मौत हो गई। हादसे में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका हरियाणा में ही इलाज चल रहा है।
चारों शव गांव पहुंचे तो गम में डूबा गांव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद चारों मजदूरों के शव बड़ेपुरा गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, ईको चालक आरिफ के शव को उसके गांव पंसड़ी ले जाकर दफनाया गया। एक साथ सजीं चार चिताएं चारों मजदूरों की अंतिम यात्रा में एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए। गांव के युवाओं को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग पहुंचे। बड़ेपुरा गांव के श्मशान घाट पर एक साथ चार चिताएं सजीं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने भारी मन से अपनों को अंतिम विदाई दी। भाइयों ने दी मुखाग्नि मृतक रामनरेश की चिता को रामचंद्र ने मुखाग्नि दी। सुशील कुमार को उनके छोटे भाई पवन ने मुखाग्नि दी। नेतराम को उनके भाई लालता प्रसाद ने मुखाग्नि दी। वहीं, अग्रपाल का अंतिम संस्कार उनके भाई राजेश कुमार ने किया। चारों के अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *