![]()
कानपुर के सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के इमलीपुर गांव में शुक्रवार सुबह उस समय कोहराम मच गया, जब शादी की तैयारियों में जुटे परिवार को युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक ने देर रात कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो युवक का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इमलीपुर गांव निवासी मुन्नालाल किसान हैं। परिवार में पत्नी सुभद्रा और चार बेटे हैं। मृतक रोहित एक फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के मुताबिक रोहित की शादी तय हो चुकी थी और कुछ समय बाद ही उसका विवाह होना था। शादी को लेकर घर में खुशियों का माहौल था और परिवार के लोग तैयारियों में जुटे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि अचानक घर की खुशियां मातम में बदल जाएंगी। रात में शराब के नशे में आया, कमरे में जाकर सोने की बात कही परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार देर रात रोहित शराब के नशे में घर आया था। उसने परिजनों से कमरे में जाकर सोने की बात कही और अपने कमरे में चला गया। इसके बाद परिवार के लोग भी सो गए। सुबह जब परिजन उठे तो काफी देर तक रोहित के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। लगातार आवाज देने के बाद भी जब कमरे के अंदर से कोई आहट नहीं आई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिवार के लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखते ही सभी के होश उड़ गए। रोहित का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। आनन-फानन परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम को भेजा शव सूचना मिलते ही सेन पश्चिमपारा थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शादी की तैयारियों के बीच मौत से परिवार में कोहराम रोहित की शादी तय होने के कारण घर में इन दिनों खुशी का माहौल था। परिजन आने वाले दिनों में शादी की तैयारियों को लेकर व्यस्त थे। अचानक बेटे की मौत की खबर से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मां सुभद्रा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। गांव में भी घटना की जानकारी फैलते ही लोगों की भीड़ मृतक के घर के बाहर जुट गई। थाना सेन पश्चिमपारा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने पूछताछ में किसी विवाद या परेशानी की जानकारी होने से इनकार किया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source link
शादी से पहले युवक ने फंदा लगाकर दी जान:कानपुर के सेन पश्चिमपारा में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी