![]()
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल का बरेली जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुबह 5 बजे हुआ हादसा
गोविंदपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रोहतास, स्वर्गीय जगदीश के बेटे हैं। वह शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। सड़क पर पैदल जाते समय पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रोहतास सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। फोन कर परिजनों को दी सूचना
हादसे के बाद बाइक सवार बिना रुके वहां से भाग गया। घायल रोहतास ने किसी तरह फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी लेकर गए। जिला अस्पताल में भर्ती
सीएचसी में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रोहतास को बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उनका इलाज चल रहा है। परिवार ने पुलिस से बाइक सवार की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Source link
बरेली में युवक को बाइक ने मारी टक्कर:मॉर्निंग वॉक पर निकला था, चोट लगने के बाद हालत गंभीर