पत्नी से फोन पर झगड़ा, फंदा लगाकर किया सुसाइड:8 महीने पहले हुई थी शादी; कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला शव


बदायूं में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे 22 साल के अजय कुमार का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिवार के मुताबिक, गुरुवार रात अजय का फोन पर पत्नी आंचल से विवाद हुआ था। इसके बाद वह परेशान था। सुबह परिवार के लोगों ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो अजय पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ गांव का है। सुबह जगाने पहुंचे तो कमरे में लटका मिला शव परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह अजय को जगाने के लिए कमरे में आवाज दी गई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। चिंता होने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो अजय फंदे पर लटका था। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रक्षाबंधन पर मायके गई थी पत्नी अजय के पिता देवेंद्र सिंह ने बताया कि अजय की शादी करीब आठ महीने पहले आंचल से हुई थी। रक्षाबंधन के त्योहार पर आंचल अपने मायके गई थी और अभी वहीं थी। पिता के मुताबिक, गुरुवार रात अजय की पत्नी से फोन पर कहासुनी हुई थी। हालांकि, दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। पिता का इकलौता बेटा था अजय परिजनों के मुताबिक, अजय अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *