अयोध्या के एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी सिविल लाइन में लूट का खुलासा करते हुए।
अयोध्या के तारुन थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति से तमंचा सटाकर चेन लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, घटना में इस्तेमाल तमंचा-कारतू
.
घटना 27 अगस्त 2026 की है। तारुन क्षेत्र में बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति को तमंचा दिखाकर चेन लूट ली थी। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही सर्विलांस, CDR और BTS समेत अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद ली गई। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले।

एसपी बलवंत चौधरी ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया।
इसके बाद पुलिस टीम ने गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र निवासी मोहित वर्मा और अमर निषाद उर्फ डमरू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों से पूछताछ के बाद लूट की घटना में उनकी भूमिका सामने आई। आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई सोने की चेन, तमंचा-कारतूस और पल्सर बाइक बरामद की गई।
एसपी बलवंत चौधरी ने बताया कि वारदात में शामिल तीसरा आरोपी राम बाबू निषाद अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी है।
पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज की मदद से मामले का जल्द खुलासा किया गया।