![]()
प्रयागराज में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही रिमझिम बारिश के बाद शुक्रवार सुबह मौसम साफ हो गया। हालांकि बीच-बीच में आसमान में बादल छा रहे हैं और हल्की धूप भी निकल रही है। मौसम साफ होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले तीन दिनों से लगातार बदलते मौसम और रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण शहर में लोगों के आवागमन पर असर पड़ा था। कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सुबह मौसम साफ होने के बाद फिलहाल लोगों को इन परेशानियों से कुछ राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में फिर बदलाव हो सकता है। शुक्रवार शाम तक बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन देर शाम मौसम बदलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार, पिछले तीन दिनों से प्रयागराज में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी था। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल सुबह मौसम साफ है और बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है। हालांकि देर शाम मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Source link
प्रयागराज में तीन दिन बाद मिली बारिश से राहत:सुबह से मौसम साफ, बीच-बीच में निकल रही धुप, शाम तक तेज बारिश का अलर्ट