Iskcon Kanpur Janmashtami Celebration | Schedule Bhajan Kirtan 2026

कानपुर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की भारी धूम है। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए सबसे बड़ा आकर्षण मेनावती मार्ग (भैरोह रोड) स्थित इस्कॉन (ISKCON) श्

.

इस्कॉन मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिनभर के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। यहां जानिए कब क्या होगा:

  • सुबह 4:30 और 7:30 बजे: दिन की शुरुआत मंगल आरती से हुई, जिसके बाद ठाकुर जी की भव्य श्रृंगार आरती की गई।
  • सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक: श्री कृष्ण जन्माष्टमी कथा का संगीतमय आयोजन।
  • सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक: भगवान को तुलसी अर्पण और विशेष आरती।
  • दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक: श्रद्धालुओं के लिए ‘दिव्य स्नान’ का खास कार्यक्रम।
  • शाम 5:00 से 7:00 बजे तक: भक्तिमय माहौल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विशेष कीर्तन और भजनों की मनमोहक प्रस्तुति।
  • रात 8:00 से 10:00 बजे तक: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश अभिषेक।

रात 12 बजे महाआरती, 1 बजे बंटेगा प्रसाद जन्माष्टमी के मुख्य धार्मिक और विशेष कार्यक्रम रात के समय आयोजित होंगे। रात 10 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक भगवान का ‘महाभिषेक’ किया जाएगा। इसके बाद ठीक रात 12 बजे कान्हा के जन्म के अवसर पर 1 बजे तक ‘महाआरती’ और भोग अर्पण का भव्य कार्यक्रम होगा। इस दिव्य आयोजन के अंत में रात 1 बजे सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

भक्तिमय हुआ पूरा मंदिर परिसर

जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर पूरे इस्कॉन मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के अलौकिक दर्शन के लिए शहर और आसपास के इलाकों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। पूरे दिन चलने वाले भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से वातावरण पूरी तरह से कृष्णमय हो गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *