BHU में नए छात्रों की फिजिकल रिपोर्टिंग:'भारत चेतना ट्रस्ट' ने लगाया हेल्प डेस्क; डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में की मदद


बी.एच.यू में नए विद्यार्थियों की फिजिकल रिपोर्टिंग के दौरान भारत चेतना ट्रस्ट ने हेल्प डेस्क लगाया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में गुरुवार को प्रथम राउंड में सीट अलॉटमेंट प्राप्त करने वाले नए विद्यार्थियों की फिजिकल रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया हुई। इस दौरान कला संकाय परिसर में भारत चेतना ट्रस्ट के वॉलंटियर्स ने हेल्प डेस्क लगाकर विश्वविद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सहायता की। हेल्प डेस्क के माध्यम से वॉलंटियर्स ने विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया समझाने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने और प्रक्रिया से जुड़ी अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराने का काम किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थी हेल्प डेस्क पर पहुंचे और वॉलंटियर्स से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर भारत चेतना ट्रस्ट के वॉलंटियर्स ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संस्था की सामाजिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। भारत चेतना ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करता है। संस्था की ओर से BHU और आसपास के क्षेत्रों में भी सामाजिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं। ट्रस्ट के वॉलंटियर्स इससे पहले रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी सहभागिता कर चुके हैं। हेल्प डेस्क के माध्यम से ट्रस्ट ने नए विद्यार्थियों को सहायता देने के साथ-साथ सामाजिक सेवा के प्रति अपनी जागरूकता भी प्रदर्शित की। हेल्प डेस्क पर भारत चेतना ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष उत्कर्ष पांडे, उपाध्यक्ष रोहित अस्थाना, सूरज वर्मा और शालू गौतम समेत अन्य वॉलंटियर्स उपस्थित रहे। वॉलंटियर्स ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *