Lucknow Rajajipuram Mini Stadium Dahi Handi & Dance Competition 2026

लखनऊ4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित एन.एम.बी.पी.एल मिनी स्टेडियम में पहली बार दही हांडी, कान्हा उत्सव और डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को प्रेस वार्ता की गई। राधा रमन समूह की ओर से यह कार्यक्रम 5 सितंबर को शाम 4 बजे से शुरू होगा।

शैलेश बाजपेयी शीलू ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भारतीय संस्कृति, युवा प्रतिभाओं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। दही हांडी उत्सव में क्षेत्र की अलग-अलग युवा और गोविंदा टीमें हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही कान्हा उत्सव और डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कान्हा उत्सव और डांस प्रतियोगिता होगी

आयोजकों के अनुसार एन.एम.बी.पी.एल मिनी स्टेडियम में पहली बार इतने बड़े स्तर पर दही हांडी, कान्हा उत्सव और डांस प्रतियोगिता एक साथ होगी। आयोजन के जरिए स्थानीय युवाओं और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच देने का प्रयास किया जा रहा है।

आयोजकों का कहना है कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उपलब्ध इस स्थल को बड़े सामुदायिक मंच के रूप में विकसित करने की दिशा में भी यह आयोजन महत्वपूर्ण होगा।

कार्यक्रम में राजाजीपुरम में संस्कृति, उत्साह और युवा ऊर्जा का संगम देखने को मिलेगा। आयोजन को लेकर युवाओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह है। प्रेसवार्ता में अजय तिवारी, मोहित शुक्ला, प्रेम तिवारी, शैलेश बाजपेई शीलू, सुष्मिता भट्टाचार्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *