नीला ड्रम केस में अंतिम 2 गवाह भी हुए ब्रीफ:अभियोजन के वकील ने अदालत में प्वाइंटवाइज बताया पूरा केस


मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत नीला ड्रम हत्याकांड में गुरुवार को वादी पक्ष के वकील ने अदालत के सामने पूरा केस ब्रीफ किया। सौरभ राजपूत मर्डर केस का ट्रायल मेरठ जिला जज की अदालत में चल रहा है। केस में फाइनल जिरह पूरी हो चुकी है।
सभी 22 गवाहों की गवाही के बाद उनके बयानों को दोनों पक्षों के वकीलों द्वारा एक्सटेंड किया जा रहा है। अभियोजन पक्ष के वकील ने सभी 22 गवाहों के बयानों को अदालत के सामने ब्रीफ किया। गुरुवार को अंतिम बचे 2 गवाह भी ब्रीफ किए गए। संभावना है कि 15 सितंबर तक केस में अदालत अपना फैसला सुना सकती है। 22 गवाहों के हो चुके हैं बयान
सौरभ के परिवार की ओर से केस लड़ने के लिए निजी वकील सीनियर एडवोकेट विजय बहादुर सिंह को हायर किया गया है। वो केस लड़ रहे हैं। पहले केस में अभियोजन की ओर से डीजीसी सीनियर एडवोकेट केके चौबे ने सभी गवाह ब्रीफ कर चुके हैं। इसके बाद डिफेंस की वकील रेखा जैन ने इन गवाहों पर आग्र्यूमेंट किया। अब पुन: अभियोजन पक्ष की ओर से सभी गवाहों को ब्रीफ कर दिया गया है।
केस को स्थापित करेंगे अभियोन के वकील
वकील विजय बहादुर सिंह ने बताया कि ब्रहमपुरी थाने के उपनिरीक्षक कर्मवीर और थानाप्रभारी रमकांत पचौरी के बयान ब्रीफ हो चुके हैं। साथ ही हमने अदालत के सामने सुप्रीम कोर्ट के कानूनों का हवाला देते हुए पूरे केस को बताया है। अब शनिवार 5 सितंबर की डेट लगी है। उस दिन एट ए ग्लांस में पूरे मुकदमे केा बताएंगे। पूरा केस स्थापित करेंगे। इसके बाद डिफेंस की वकील रेखा जैन अपना पक्ष रखेंगी। केस फाइल जजमेंट के लिए लग जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *