राधा-कृष्ण के रंग में रंगे रत्न मेमोरियल के बच्चे:पिरामिड बनाकर फोड़ी मटकी, गोरखपुर में गोपियों ने कान्हा को रिझाया


गोरखपुर में गुरुवार को रत्न मेमोरियल पब्लिक स्कूल में छोटे बच्चों के लिए राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने राधा-कृष्ण के अलग-अलग रूपों में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। साथ ही बच्चियों ने राधा और गोपियों के रूप में बेहतरीन डांडिया डांस से लोगों को ध्यान आकर्षित किया। प्रोग्राम में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र मटकी फोड़ कंपटीशन रहा। जिसमें बच्चों ने पिरामिड बनाकर रोमांचक ढंग से मटकी फोड़ी। सबसे अच्छा रोल करने वाले बच्चों को स्कूल की एडमिनिस्ट्रेटर विनीता श्रीवास्तव ने खुद झूले में झुलाया और उनकी तारीफ की। थिएटर आर्टिस्ट और सोशल वर्कर रीना जायसवाल ने इस प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई। इन बच्चों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
प्रोग्राम में हर क्लास के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें प्री-नर्सरी से अनवित पहले, दिशु दूसरे और आन्या तीसरे नंबर पर रहे। जबकि प्लेवे से कियांश को पहला, आद्विका को दूसरा और हालिम को तीसरा स्थान मिला। काव्या यादव और आद्या को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं एलकेजी से ईतांश पहले, काश्वी पांडेय दूसरे और रुद्रप्रताप तीसरे स्थान पर रहे। श्रेया और आर्य प्रताप को सांत्वना पुरस्कार मिला। यूकेजी से ट्विशा जायसवाल ने पहला, उदिशा मिश्रा ने दूसरा और समृद्धि मिश्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया। जीवा श्रीवास्तव और रिया सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। माता- पिता की इज्जत करें बच्चे- मैनेजर
इस मौके पर स्कूल के मैनेजर विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि श्रीकृष्ण की गीता के उपदेशों को पूरी दुनिया मानती है। अगर बच्चे सबसे पहले अपने माता-पिता की इज्जत करेंगे, तो उन्हें जिंदगी में कभी कोई परेशानी नहीं होगी। ऐसे आयोजनों से बच्चों का टैलेंट बाहर आता- एडमिनिस्ट्रेटर
एडमिनिस्ट्रेटर विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का टैलेंट बाहर आता है और उन्हें आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और बताया कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम कराए जाएंगे। प्रिंसिपल राज कुमार श्रीवास्तव ने जीतने वाले बच्चों को बधाई दी और उनके अच्छे भविष्य की उम्मीद जताई। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी टीचर्स का पूरा योगदान रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *