![]()
बहराइच में समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में गुरुवार दोपहर जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव ने की, जबकि संचालन जफर उल्ला खान बंटी ने किया। इसमें संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व मंत्री यासर शाह भी मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता राम गोपाल गौतम और फौजदार यादव को जिला सचिव पद का मनोनयन पत्र सौंपा। इस दौरान अवधराज यादव प्रधान गौरिया, ननकऊ गौतम, रामू मौर्या गौरिया, विश्वम्भर गौतम, केशव गौतम, रामचंद्र भाष्कर, राम सूरत पाल, जानकी प्रसाद मौर्या प्रधान करीडीह, अनिल सैनी और सुनील सैनी समेत कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शिक्षक दिवस पर स्कूलों में चौपाल लगाने की तैयारी बैठक में पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश सरकार द्वारा बंद या मर्ज किए गए स्कूलों में चौपाल लगाने की योजना बनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नेताओं और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान बैठक में पूर्व विधायक रमेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह, देवेश चंद्र मिश्रा, रामजी यादव, शकील मेकरानी, गोविन्द निषाद, शैलेश सिंह शैलू, जिला महासचिव सुनील निषाद, विधानसभा अध्यक्ष गौरव यादव, अयोध्या सोनी, विश्राम यादव, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष जितेंद्र मौर्या, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अफसाल शानू, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मयंक मिश्रा, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष शेख रियाजुद्दीन, महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी, कन्हैया लोधी, दिनेश लोधी, मुन्ना रायनी और विकास चौधरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
सपा की बैठक में दो कार्यकर्ताओं को जिला सचिव बनाया:बहराइच में संगठन मजबूत करने पर मंथन, लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता