![]()
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलइसा सब्जी मंडी के सामने स्थित लेमन बैलेंस स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी नगर और क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर 7 पुरुष और 3 महिलाएं उपस्थित मिले। लगातार स्पा सेंटर पर इस तरह की अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई। महिलाओं को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया तथा 7 पुरुषों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। हालांकि इस बारे में जिले का कोई भी पुलिस और प्रशासन का अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। जिस बिल्डिंग में यह स्पा सेंटर चल रहा था। वह किसी पूर्व प्रधान का बताया जा रहा है। पूर्व में भी हो चुकी है छापेमारी
जिले में स्पा सेंटर के नाम पर अवैध गतिविधियों के मामले में इससे पूर्व भी कई इलाकों में छापेमारी हो चुकी है और कई लोगों को हिरासत में भी लिया जा चुका है। जिले में इस तरह की अवैध गतिविधियों का यह कोई पहला मामला नहीं है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने कठोर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
Source link
आजमगढ़ में स्पा सेंटर पर छापेमारी:देर रात हुई छापेमारी में आठ पुरुष और तीन महिलाएं हिरासत में, मकान के अंदर देह व्यापार का संदेह