![]()
कौशांबी के खोजवापुर गांव में तालाब में डूबे बलदेव उर्फ कल्लू का शव (65) बल्लू का 18 घंटे बाद गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। बुधवार शाम भैंस चराते समय उनका पैर फिसल गया था, जिससे वे गहरे पानी में गिर गए थे। जानकारी के अनुसार, बलदेव उर्फ कल्लू बुधवार शाम करीब 5 बजे भैंस चराने घर से निकले थे। वे एफसीआई गोदाम के पीछे बने तालाब के पास पहुंचे थे। माना जा रहा है कि इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे तालाब के गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तालाब में उतरकर बुजुर्ग को खोजने की कोशिश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। ग्रामीणों की मदद से तालाब में बुजुर्ग की तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरा होने की वजह से रात में तलाश में परेशानी हो रही थी। बुजुर्ग के पानी में गिरने की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे, 18 घंटे बाद, 42वीं बटालियन पीएसी प्रयागराज की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने बुजुर्ग बलदेव का शव तालाब से बाहर निकाला।
Source link
कौशांबी में तालाब में डूबे बुजुर्ग बलदेव का शव मिला:भैंस चराते समय पैर फिसलने से डूबे थे, पीएसी टीम ने 18 घंटे बाद निकाला