सेंसेक्स में 300 अंक की बढ़त:76,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; बैंकिंग और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी


शेयर बाजार में आज यानी 3 सितंबर को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 300 अंक ऊपर 76,900 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 24,000 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, मेटल और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में आज गिरावट रही 2 सितंबर को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 14,433 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 2 सितंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 374 अंक की गिरावट के साथ 76,570 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 141 अंक नीचे 23,914 पर बंद हुआ था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *