![]()
लखनऊ में मानसून के दौरान सामान्य से 11 फीसदी अधिक बरसात दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में कुल 65.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बरसात का औसत 6.6 मिलीमीटर है। यह इस सीजन में एक दिन में सबसे अधिक बारिश है। इसके कारण कई सड़क धंस गई। हरो में पानी घुस गया। शहर के कई इलाके जल मग्न हो गए। पुराने घर व दीवार भी गिर गई। मानसून में लखनऊ में 2 सितंबर तक कुल बरसात 589.5 मिलीमीटर हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 532.1 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 11 फीसदी अधिक है। गुरुवार को देर रात तक बारिश होती रही। सुबह से शहर में बादल छाए हुए हैं। दिन में बरसात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा है। अधिकतम आर्द्रता 98 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 80 फीसदी रही। शाम तक 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई। सितंबर में कैसा रहेगा मौसम उत्तर प्रदेश में इस साल अगस्त के महीने में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगस्त 2026 में प्रदेश में 291.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 235.5 मिमी से 24% ज्यादा है। 21 वीं सदी में 2018 293.1 मिमी के बाद यह अगस्त महीने में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। लखनऊ में भी इस दौरान 330 मिलीमीटर बारिश हुई है। अगस्त में क्यों हुई इतनी बारिश लखनऊ में अगस्त के दौरान 330.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह जून व जुलाई से अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगस्त के दौरान बंगाल की खाड़ी में कुल 7 कम दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर सिस्टम) बने। इनमें से 3 सिस्टम काफी मजबूत होकर डिप्रेशन में बदल गए, जिससे पूरे प्रदेश में जमकर बादल बरसे। सितंबर में कम बरसात की संभावना मौसम विभाग ने सितंबर महीने के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी यूपी में प्रशांत महासागर में एल-निनो के असर के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी यूपी में हिंद महासागर में बन रही अनुकूल परिस्थितियों की वजह से दक्षिणी-पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। मध्य और दक्षिणी यूपी में प्रदेश के बाकी हिस्सों (मध्य और दक्षिणी) में बारिश सामान्य रहने के आसार हैं। सितंबर में प्रदेश का दिन और रात का औसत तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा गर्मी/ह्यूमिडिटी रह सकता है।
Source link
लखनऊ में सुबह से छाए बादल:मानसून में 11 फीसदी अधिक बरसात, एक दिन में 65 मिलीमीटर के साथ सीजन की सबसे अधिक बारिश