कौशांबी में कल कक्षा 1 से 12वीं तक स्कूल बंद:भारी बारिश के कारण डीएम का निर्देश, बच्चों की सुरक्षा को लेकर फैसला


कौशांबी में बुधवार सुबह से हो रही तेज बारिश को देखते हुए 3 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कमलेंद्रु कुशवाहा ने बुधवार देर रात अवकाश का आदेश जारी किया। सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश बीएसए के आदेश के मुताबिक, जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों के साथ मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में भी अवकाश रहेगा। यह आदेश सभी बोर्ड से संचालित स्कूलों पर लागू होगा। छुट्टी केवल कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए घोषित की गई है। प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को पालन के निर्देश बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ), विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *