पीलीभीत में बारिश और जलभराव के कारण स्कूल बंद:डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद करने का आदेश


पीलीभीत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी स्कूलों में गुरुवार को अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देश पर बीएसए रोशनी सिंह ने बुधवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किया। डीएम ने बताया कि जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। बच्चों की सुरक्षा और उन्हें किसी भी तरह के जोखिम से बचाने के लिए स्कूलों में अवकाश का निर्णय लिया गया है। लगातार बारिश से शहर से गांव तक जलभराव पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के साथ जिले से होकर गुजरने वाली नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। इसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जलभराव के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्ट्रेट जाने वाला मुख्य मार्ग भी पानी में डूबा पीलीभीत कलेक्ट्रेट जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी पानी जमा हो गया है। इसी रास्ते से लोग और पुलिसकर्मी पुलिस लाइन की ओर जाते हैं। जलभराव के कारण इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है। शहर में पोस्टमार्टम हाउस जाने वाला रास्ता भी पानी में डूब गया है। इससे वहां आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला लिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *