![]()
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर काशी और मथुरा के बीच एक अद्भुत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा देखने को मिल रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम (वाराणसी) से भगवान श्री लड्डू गोपाल के लिए विशेष उपहार सामग्री श्रीकृष्ण जन्मस्थान (मथुरा) भेजी गई है। सनातन संस्कृति की एकता, श्रद्धा और सहभक्ति का संदेश देने वाली यह भेंट दोनों तीर्थों के बीच धार्मिक सौहार्द और आध्यात्मिक जुड़ाव को नई दिशा दे रही है। काशी विश्वनाथ धाम से हर साल जन्माष्टमी पर श्रद्धापूर्वक भेंट सामग्री मथुरा भेजने की यह खास पहल वर्ष 2024 में शुरू की गई थी। इस अनूठी परंपरा के जरिए देश के इन दोनों प्रमुख तीर्थों के बीच आध्यात्मिक संवाद और सांस्कृतिक समन्वय को और ज्यादा मजबूत किया जा रहा है। पूजन और मंत्रोच्चार के साथ रवाना हुई भेंट मथुरा में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य महोत्सव मनाया जाएगा। इससे पहले 2 सितंबर को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विश्वेश्वर महादेव के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उपहार सामग्री को समर्पित किया गया। इसके बाद पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस पवित्र भेंट को मथुरा के लिए रवाना किया गया। 15 देशों के 100 से ज्यादा मंदिरों से आए संदेश इस साल इस पहल को और भी अधिक विस्तार दिया गया है। इस बार देश-विदेश (करीब 15 देशों) के 100 से अधिक मंदिरों से शुभकामना संदेश भी प्राप्त हुए हैं। इन सभी खास संदेशों को भी भेंट सामग्री के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान भेजा जा रहा है। मथुरा पहुंचेंगे काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO दोनों तीर्थों के बीच बढ़ते इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान और परंपरा को और सुदृढ़ करने के लिए, जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) भी मथुरा पहुंचेंगे और कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।
Source link
काशी विश्वनाथ से लड्डू गोपाल के लिए उपहार भेजा:जन्माष्टमी पर 100 से ज्यादा मंदिरों ने भेजे शुभकामना संदेश