![]()
झांसी में बुधवार को दिनभर धूप और उमस के बाद शाम 4:30 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। इसके बाद मौसम लगातार बदलता रहा और शाम होते-होते बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के साथ ही तापमान में गिरावट आई और लोगों को दिनभर की उमस से राहत मिली। पहले 2 तस्वीर देखिए… बुधवार सुबह से ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे थे। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। इसके चलते उमस बढ़ गई थी। लोगों को दोपहर बाद बारिश का इंतजार था। शाम करीब 4:30 बजे बारिश शुरू होने के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया। गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने बुधवार को झांसी में गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। ऐसे में तेज गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले स्थानों में जाने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।आईएमडी के अनुसार बुधवार को झांसी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट महसूस की जा सकती है। मंगलवार को खिली थी धूप, रात में मिली ठंडक इससे पहले मंगलवार को झांसी में मौसम सामान्य रहा। दिन में अच्छी धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि रात के समय तापमान में गिरावट के कारण मौसम में हल्की ठंडक महसूस हुई थी। 3 से 5 सितंबर तक बारिश का दौर मौसम विभाग ने झांसी में अगले तीन दिनों तक भी बारिश की संभावना जताई है। 3, 4 और 5 सितंबर को तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। तापमान में भी मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लोगों को सताने लगा जलभराव का डर लगातार बारिश होने की स्थिति में शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है। वहीं सड़क पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित होने की आशंका है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति सामने आई थी, ऐसे में आने वाले दिनों की बारिश को लेकर नगर निगम और प्रशासन की तैयारियों पर भी नजर रहेगी।
Source link
झांसी में धूप और उमस के बाद बारिश शुरू:IMD ने गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की