राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का मार्च:फतेहपुर में उत्तराखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी, भाजपा सरकार पर साधा निशाना


फतेहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राहुल गांधी पर दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में किया गया। बुधवार दोपहर एक बजे जिला और शहर कांग्रेस संगठन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय से ठाकुर दरियाव सिंह प्रतिमा स्थल तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यह मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी का है। यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा हुई थी। जनसभा के बाद आरएसएस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर सभा स्थल का ‘शुद्धिकरण’ किया था। राहुल गांधी ने इसका विरोध किया, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद को हरिजनों और पीड़ितों की हितैषी बताती है, लेकिन छुआछूत और जातिगत भेदभाव को बढ़ावा दे रही है। यह भारतीय संविधान के खिलाफ है। द्विवेदी ने सवाल उठाया कि खरगे जी के सभा स्थल का शुद्धिकरण करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय, आवाज उठाने वाले राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर क्यों दर्ज की गई। छुआछूत की मानसिकता शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी भाजपा और आरएसएस अपनी संकीर्ण और छुआछूत की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को बाबा साहब डॉ. बी.आर. आंबेडकर और उनके संविधान से कोई लगाव नहीं है। गुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही छुआछूत और सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ती आई है और आगे भी इसका जवाब देती रहेगी। इस विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, सुधाकर अवस्थी, राजेंद्र लोधी, राजीव लोचन निषाद, इंजीनियर देवी प्रकाश दुबे, आदित्य श्रीवास्तव, राम नरेश महाराज, सैयद सहाब अली, चौधरी मोइन राइन, निजामुद्दीन, ओम प्रकाश कोरी, अजय बच्चा, इशरत खान, राजू भाई, अब्दुल रज्जाक, उस्मान बेग, नजमी कमर, अमीरउज्जमा खान, धर्मेंद्र सिंह और हम्माद हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *