संदिग्ध हालात में विवाहिता की छत से गिरकर मौत:ग्रेटर नोएडा में परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया


ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र की द्वारका सिटी कॉलोनी में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में छत से गिरकर मौत हो गई। यह खबर मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले महिला से 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर निवासी चंद्र प्रकाश ने करीब एक साल पहले अपनी बेटी रचना की शादी द्वारका सिटी कॉलोनी निवासी आकाश से की थी। चंद्र प्रकाश का कहना है कि उन्होंने शादी में अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर रचना को कथित रूप से परेशान किया जा रहा था। मंगलवार को रचना की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर उसे छत से गिराकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा कमलेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने महिला का शव कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। शिकायत के आधार पर मामले में आगे जांच की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *