इमाम-रिजवान के चयन पर PCB ने सिलेक्टर्स को नोटिस दिया:24 घंटे में जवाब मांगा, एक दिन पहले 7 खिलाड़ी वापस बुलाए थे


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के दौरों के लिए मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक के चयन पर सवाल उठाए हैं। क्रिकबज के अनुसार बोर्ड ने चयन समिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 24 घंटे में दोनों को टीम में चुनने का आधार और प्रदर्शन की जानकारी मांगी है। अब पाकिस्तान क्रिकेट प्रशासन के फैसलों में तर्क की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। चयन समिति में आकिब जावेद, मिस्बाह-उल-हक, सरफराज अहमद और असद शफीक शामिल हैं। नोटिस में लिखा- चयन का आधार बताएं PCB के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुमैर अहमद की ओर से जारी एक पेज के नोटिस में लिखा है- ‘सक्षम अधिकारी के निर्देश पर आपसे दोनों खिलाड़ियों के चयन के आधार और तर्क के बारे में सफाई देने को कहा जाता है। इसमें चयन के मापदंड, प्रदर्शन से जुड़ी बातें और चयन प्रक्रिया के दौरान ध्यान में रखे गए अन्य सभी कारण शामिल होने चाहिए।’ PAK में सिलेक्शन प्रोसेस न मानने का पुराना इतिहास पाकिस्तान का खिलाड़ियों के चयन में तय प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने का पुराना इतिहास रहा है। इमरान खान चयन के मामलों में चयनकर्ताओं और कई बार बोर्ड के फैसलों को खारिज करने के लिए जाने जाते थे। इंजमाम-उल-हक इसका प्रमुख उदाहरण हैं। चयनकर्ताओं की आपत्तियों के बावजूद इमरान के जोर देने पर इंजमाम को टीम में चुना गया था। बाद में उन्होंने 1992 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जीत में अहम योगदान देकर सभी को चौंका दिया था। दोनों बैटर्स एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप रहे हैं। रिजवान ने 4 मैचों में महज 102 रन ही बनाए हैं। जबकि, इमाम के नाम 131 रन ही हैं। दोनों एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड दौरे पर 0-2 से पीछे पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर है। टीम शुरुआती 3 मैचों की सीरीज की शुरुआती 2 टेस्ट हार चुकी है और 2-0 से पिछड़ रही है। तीसरा और आखिरी मैच 9 सितंबर से शुरू होगा। एक दिन पहले 7 खिलाड़ी बदले, कोच को हटाया PCB ने एक दिन पहले सीरीज के बीच इंग्लैंड से 7 खिलाड़ियों को वापस बुलाया था। इतना ही नहीं, मुख्य कोच सरफराज अहमद समेत दो कोचों को हटा दिया। —————————————– पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मिस्बाह-उल-हक ने सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दिया; पाकिस्तान बोर्ड ने स्वीकार नहीं किया पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच नेशनल सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बोर्ड को ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा। पढ़ें पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *