![]()
बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में जिला अदालत की एससी एसटी कोर्ट मंगलवार को जया पाल की पेश हुईं। उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े तथ्यों पर बयान दर्ज कराने के बाद जया पाल ने कहा कि उन्हें आज भी जान का खतरा है। जया पाल ने 24 फरवरी 2023 को हुए सनसनीखेज हत्याकांड और उससे पहले लगातार की जा रही रेकी से जुड़े घटनाक्रम को सिलसिलेवार तरीके से कोर्ट के सामने रखा। उमेश पाल हत्याकांड में अहम गवाह बनी जया पाल को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। जया कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत पहुंची और पूरे घटनाक्रम पर अपना बयान दर्ज कराया। राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश को सरेआम मारा था बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह और अधिवक्ता उमेश पाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोलीबारी और बमबारी में उमेश पाल के साथ उनके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई थी।
हत्याकांड के बाद जया पाल की तहरीर पर धूमनगंज थाने में अतीक अहमद के परिवार, शूटरों और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
मामले में पुलिस की ओर से आरोपपत्र भी दाखिल किया जा चुका है। इस केस में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद और उमर, अधिवक्ता विजय मिश्रा, खान सौलत हनीफ, एखलाक अहमद, सदाकत खान, शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी, जैनब तथा शूटर गुड्डू मुस्लिम, मोहम्मद अरमान और साबिर समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी, जैनब, गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर अब भी फरार बताए जा रहे हैं। कोर्ट में कहा जान का खतरा आज कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद बाहर निकलीं जया पाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी जान का खतरा अभी भी बना हुआ है। उन्होंने आरोप लागते हुए कहा कि आज भी उनकी रेकी की गई है और अतीक गैंग से जुड़े कुछ लोग अब भी सक्रिय हैं।
जया पाल ने अपनी सुरक्षा और बढ़ाए जाने की मांग को लेकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया और सीसीटीवी फुटेज दिया। जिसपर कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को तत्काल सुरक्षा बढ़ाये जाने का आदेश जारी किया। परिसर में इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिवक्ता जया पाल के साथ मौजूद दिखाई दिए। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से लगातार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताती रही जया पाल का आज अदालत में दर्ज हुआ बयान मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में अहम माना जा रहा है।
Source link
उमेश की पत्नी जया ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान:उमेश पाल हत्याकांड : अतीक परिवार आरोपी, जया बोलीं जान को खतरा