आम आदमी पार्टी ने स्कूलों का अभियान किया स्थगित:संजम सिंह बोले-यूपी में सरकार की चल रही दादागिरी,प्रदेश प्रवक्ता पर हुए मुकदमे को बताया गलत


आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। संजय सिंह ने वाराणसी के कोनिया क्षेत्र में सरकारी विद्यालय के बंद होने के बावजूद सरकारी पोर्टल यू-डायस (U-DISE) पर उसके संचालित दिखाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने इसे बनारस के बच्चों के साथ बड़ा धोखा और ‘प्रशासनिक फ्रॉड’ करार दिया। संजय सिंह ने सवाल उठाया कि अगर कोई सरकारी स्कूल जमीन पर बंद है तो सरकारी रिकॉर्ड में वह आज भी ‘ऑपरेशनल’ कैसे दिख रहा है? उन्होंने कहा कि स्कूलों की वास्तविक स्थिति और सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों में अंतर की जांच होनी चाहिए। सरकार के फंड के बाद एक महीने का समय संजय सिंह ने कहा कि स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए सरकार की ओर से फंड जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने फिलहाल अपने स्कूल अभियान को एक महीने के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। उन्होंने सरकार को एक महीने का समय देते हुए कहा कि इस अवधि में सरकारी स्कूलों की स्थिति ठीक की जाए। यदि एक महीने के बाद भी स्कूलों की हालत में सुधार नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी दोबारा अभियान शुरू करेगी। संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि अभियान को स्थगित करना मुद्दे से पीछे हटना नहीं है, बल्कि सरकार को अपनी जिम्मेदारी पूरी करने का अवसर देना है। 68500 शिक्षक भर्ती और OBC आरक्षण पर भी बोले संजय सिंह ने 68,500 शिक्षक भर्ती को लेकर चल रहे OBC अभ्यर्थियों के विरोध का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के आरक्षण में गड़बड़ी की गई थी। संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने इस मामले को खुद संसद में उठाया है। उनके मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि अदालत की ओर से दिए गए आदेश को लागू करवाने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। सरकार को न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए प्रभावित अभ्यर्थियों को उनका अधिकार देना चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *