PM मोदी की अपील से सोने की कीमत में गिरावट:आज ₹1,037 गिरकर ₹1.55 लाख का 10 ग्राम हुआ, चांदी भी ₹1,711 सस्ती हुई


PM नरेंद्र मोदी के लोगों से गैर-जरूरी सोना न खरीदने की अपील के बाद सोने-चांदी के दाम में आज यानी 1 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,037 रुपए गिरकर 1.55 लाख रुपए हो गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 1711 रुपए गिरकर 2.35 लाख रुपए पर आ गई है। मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार PM नरेंद्र मोदी की अपील के चलते आने वाले दिनों में भी सोने की कीमत पर दबाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमत में तेजी के कारण भी सोने और चांदी में गिरावट आई है। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के एक द्वीप पर हमला किया है। ईरान ने भी जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 1 सितंबर 2026 ऑलटाइम हाई से 1.53 लाख रुपए गिरी चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 21 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 1.53 लाख रुपए सस्ती हो गई है। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान PM मोदी ने गैर-जरूरी सोना न खरीदने की अपील की PM नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए।’ इससे पहले 11 मई को भी PM ने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *