प्रथम चौधरी | गाजियाबाद4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गाजियाबाद में स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर रविवार देर कार चालक ने चार लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में पेट्रोल पंप के कर्मचारी सहित चार लोग घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
घटना 30 अगस्त की रात लगभग 10 बजे सिल्वर सिटी के पास जीटी रोड स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर हुई। पुलिस को सूचना मिली कि एक कार ने कई लोगों को टक्कर मारकर फरार हो गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

गाजियाबाद में स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर रविवार देर कार चालक ने चार लोगों को टक्कर मार दी।
आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस की शुरुआती जांच और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में सामने आया कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार पेट्रोल पंप पर आई थी। किसी बात को लेकर कार सवारों और वहां मौजूद लोगों के बीच विवाद हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वायरल वीडियो में कार लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती स्पष्ट दिखाई दे रही है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपी चालक की पहचान दीपू निवासी सूर्या एन्क्लेव के रूप में की। पुलिस ने सोमवार को आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष से शिकायत प्राप्त कर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों और वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
