कौशांबी में प्रेमी युगल कुएं में कूदे:मां की डांट से नाराज किशोरी कूदी, बचाने प्रेमी भी उतरा; दोनों सुरक्षित बचे


कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक 16 वर्षीय किशोरी मां की डांट से नाराज होकर कुएं में कूद गई। उसे बचाने के लिए उसका प्रेमी भी कुएं में उतर गया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने प्रेमी युगल को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को हल्की चोटें आने के कारण डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें अपने-अपने घर ले गए। प्रेमी युगल एक ही गांव के निवासी हैं। किशोरी नाबालिग है और अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन कम उम्र के कारण परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। वह बीते कई महीनों से अपने प्रेमी से फोन पर बात करती थी। शुक्रवार को भी वह अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी, तभी उसकी मां ने उसे डांट दिया। इसी बात से नाराज होकर किशोरी कुएं में कूद गई। यह देखकर उसे बचाने के लिए उसका प्रेमी भी कुएं में कूद गया। पूरे मामले पर कोखराज थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने बताया कि दोनों की हालत अब ठीक है। उनके परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग के बाद उन्हें सौंप दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *