जगनायक सिंह यादव बने सपा प्रदेश सचिव:अखिलेश यादव की स्वीकृति पर मिली जिम्मेदारी, पार्टी को मजबूत करने का लक्ष्य रखा


फतेहपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने की। इस खबर के फतेहपुर पहुंचते ही जगनायक सिंह के शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। जगनायक सिंह यादव जिले में अपनी अलग पहचान रखने वाले समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता हैं। पार्टी समय-समय पर उन्हें बड़े पदों से नवाजती रही है। यह जिम्मेदारी उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर दी गई है। समाजवादी पार्टी हाईकमान ने उन्हें प्रदेश सचिव बनाकर प्रदेश की अलग-अलग विधानसभाओं में भेजकर पार्टी को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है। वह एक प्रखर वक्ता के रूप में पार्टी का पक्ष रखेंगे। पार्टी के साथ मिलकर करेंगे काम नव मनोनीत प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि वह आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में फतेहपुर की सभी छह सीटों पर सपा का परचम फहराने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। इसके साथ ही, वह प्रदेश की अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा कर सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उनका मुख्य लक्ष्य एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बैठाना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *