भाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी लखनऊ पहुंचे:राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद हरीश द्विवेदी के पहली बार लखनऊ आगमन पर युवा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कानपुर रोड पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और ‘हरीश द्विवेदी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। भाजपा युवा कार्यकर्ता लव सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक स्वागत के लिए पहुंचे। कार्यकर्ताओं में हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। स्वागत के दौरान सड़क पर काफी देर तक कार्यकर्ताओं की भीड़ रही और नारेबाजी होती रही। संगठन लगातार नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा लव सिंह ने कहा कि हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद प्रथम बार लखनऊ आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया है। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा संगठन लगातार नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ संगठन को मिलेगा। इस अवसर पर युवा कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की और फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *