साली पर देह व्यापार कराने का दबाव बनाया:विरोध पर निर्वस्त्र कर पीटा, भाई की शिकायत पर मामला खुला


लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक युवक ने अपने बहनोई पर उसकी अविवाहित बहन को देह व्यापार के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि बहनोई उसकी बहन को निर्वस्त्र कर पीटता है। मामले में कोर्ट के आदेश पर ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपी बहन, बहनोई समेत 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अमीनाबाद निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन और बहनोई ठाकुरगंज क्षेत्र में रहते हैं। आरोप है कि बहनोई उसकी अविवाहित बहन पर जबरन देह व्यापार करने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है और उसे निर्वस्त्र कर देता है। पीड़ित ने बहनोई पर उसके साथ भी अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। फर्जी दस्तावेज से प्रॉपर्टी बेचने का भी आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी बहन और बहनोई ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कानपुर रोड स्थित प्रॉपर्टी भी बेच दी। युवक का कहना है कि उसने मामले की शिकायत ठाकुरगंज थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपी बहन और बहनोई समेत 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठाकुरगंज थाना प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *