हाथरस DM ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा:सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई


हाथरस में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अतुल वत्स ने देर रात शहर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण और निराश्रित गोवंश के संरक्षण की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभिन्न वार्डों में सफाई और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर लाइट की व्यवस्था न होने पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी स्थानों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र की सभी स्ट्रीट लाइटों का नियमित निरीक्षण हो और खराब लाइटों को तत्काल बदलवाया जाए। जिन स्थानों पर आवश्यकतानुसार प्रकाश की व्यवस्था नहीं है, वहां नई स्ट्रीट लाइट लगवाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि रात्रि के समय नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों का भी निरीक्षण किया। अभियान चलाकर हटवाएं अतिक्रमण उन्होंने चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां कहीं भी अतिक्रमण की समस्या है, वहां अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर में कहीं भी कूड़े के ढेर एकत्रित नहीं होने चाहिए। कूड़े का नियमित उठान और निर्धारित स्थलों पर ही उसका उचित निस्तारण कराया जाए। देर रात भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश और नंदी आदि की स्थिति का भी जायजा लिया। गोवंशों को लेकर भी दिए निर्देश उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को चिन्हित कर निर्धारित और संचालित गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जाए। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने के साथ-साथ गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। शहर की स्वच्छता, प्रकाश, अतिक्रमण नियंत्रण और यातायात सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस मौके पर उनके साथ एडीएम, एसडीएम सदर और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *