सड़क पर निकला 10 फुट का अजगर, मची खलबली:पेड़ पर चढ़कर वनकर्मी ने मुंह से पकड़ा, हाथ पर लिपटा अजगर, सुरक्षित किया रेस्क्यू


मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में शनिवार रात सड़क पर करीब 10 फुट लंबे अजगर के निकल आने से हड़कंप मच गया। जाफर वाले बाग के पास सड़क पर अजगर को देखकर राहगीरों और वाहन चालकों की भीड़ जुट गई। भीड़ बढ़ती देख अजगर पास के पेड़ पर चढ़कर उससे लिपट गया। सूचना पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस ने वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ पर चढ़े अजगर को जोखिम उठाकर रेस्क्यू किया। इस दौरान अजगर वनकर्मी के हाथ पर लिपट गया। वनकर्मी ने उसे काबू में करते हुए नीचे पहुंचाया, जहां साथी कर्मचारियों की मदद से अजगर को प्लास्टिक के बोरे में सुरक्षित बंद कर दिया गया। देर रात सीडीए दफ्तर के पास देखा गया
मामला लालकुर्ती थाना क्षेत्र में सीडीए दफ्तर के पास बने जाफर वाले बाग का है। रात करीब 11:30 बजे लोगों की नजर सड़क पर मौजूद एक विशाल अजगर पर पड़ी। देखते ही देखते इसकी सूचना आसपास के लोगों तक पहुंच गई। सड़क से गुजर रहे वाहन चालक भी अपने वाहन किनारे खड़े करके अजगर को देखने लगे। करीब 10 फुट लंबे अजगर को देखकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ से घबराया तो पेड़ पर जा चढ़ा
लोगों की भीड़ बढ़ती गई तो अजगर भी वहां से निकलने की कोशिश करने लगा। वह रेंगते हुए पास के पेड़ तक पहुंचा और देखते ही देखते पेड़ के तने से लिपटकर ऊपर चढ़ गया। इसके बाद लोगों की नजर पेड़ पर टिक गई। नीचे खड़ी भीड़ अजगर को देखने में जुटी रही, जबकि पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मी ने जान जोखिम में डालकर पकड़ा
वन विभाग की टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने पेड़ पर अजगर की तलाश शुरू की। पेड़ पर काफी ऊंचाई तक चढ़े अजगर को पकड़ना आसान नहीं था। एक वनकर्मी ने जोखिम उठाते हुए पेड़ पर चढ़कर अजगर को पकड़ लिया। कर्मचारी ने अजगर को मुंह की तरफ से काबू किया। इसी दौरान अजगर उसके हाथ से लिपट गया। इसके बावजूद वनकर्मी ने हिम्मत नहीं छोड़ी और अजगर को मजबूती से पकड़े रखा। नीचे उतरकर बोरे में सुरक्षित किया बंद
वनकर्मी अजगर को काबू में लेकर पेड़ से नीचे उतरा। नीचे मौजूद साथी कर्मचारियों ने उसकी मदद की। सभी ने मिलकर अजगर को सुरक्षित तरीके से प्लास्टिक के बोरे में डालकर बंद कर दिया। रेस्क्यू के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थमी रहीं। अजगर के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मोबाइल कैमरों में कैद हुआ पूरा रेस्क्यू
अजगर के रेस्क्यू का रोमांचक नजारा देखने के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल निकाल लिए। कई लोगों ने वनकर्मी के पेड़ पर चढ़ने से लेकर अजगर को पकड़ने और बोरे में बंद करने तक का पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद कर लिया। कुछ ही देर में रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वन विभाग के कर्मचारियों के इस साहसिक रेस्क्यू की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। सुबह सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा
अजगर को रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई। विभागीय कर्मचारियों के मुताबिक, अजगर को सुरक्षित रखा गया है और सुबह उसे उपयुक्त वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। अजगर के पकड़े जाने के बाद जाफर वाले बाग और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *