![]()
चंडीगढ़ में सुखना लेक पर आज से दो दिवसीय एयर शो शुरू हो गया है। आसमान में एयरफोर्स की सूर्यकिरन टीम आसमान में करतब दिखाए। फाइटर जेट से आसमान में डायमंड और अंग्रेजी के अक्षर ‘A’ की आकृति बनाई गई। इसके साथ ही तिंरगा भी बनाया गया। शो देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्य अतिथि के तौर पर चीफ सेक्रेटरी राजेश प्रसाद शामिल हुए। एयर शो में बिना प्री-बुकिंग के एंट्री नहीं दी गई। इस दौरान लेक आम लोगों के लिए बंद कर दी गई है। NDRF की टीम आसमान में उडने वाले पक्षियों पर नजर रखी। इस शो में दो पायलट चंडीगढ़ के विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह और दिवाकर शर्मा भी शामिल हैं। इसके साथ ही आर्मी पब्लिक स्कूल चंडी मंदिर के 2005 बैच के छात्र रहे विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह भी सूर्य किरण की एरोबैटिक टीम का हिस्सा है। वह इस टीम को लीड करेंगे। इनके साथ ही फ्लाइट लेफ्टिनेंट कमल संधू भी टीम का हिस्सा हैं। वहीं इससे पहले सुबह से ही बूंदाबांदी हुई। हालांकि इससे शो पर कोई असर नहीं पड़ा। प्रशासन की तरफ से शो में आने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था सुखना लेक पर खुले में की गई है। एयर शो में फाइटर जेट से करतब दिखाए, PHOTOS… एयर शो से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
Source link
चंडीगढ़ में एयर-शो, फाइटर जेट से तिरंगा बनाया:डायमंड और A की आकृति भी बनाई, आसमान में करतब दिखाए; सुखना लेक 2 दिन बंद