बनत में शिक्षकों का प्रशिक्षण जारी:बच्चों को कविताओं से पढ़ाने के आसान तरीके बताए गए


शामली के बनत स्थित बीआरसी केंद्र पर शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन शनिवार को संपन्न हुआ। इस दौरान शिक्षकों को बच्चों को सरल और रोचक तरीके से पढ़ाने के गुर सिखाए गए। मास्टर ट्रेनर अलका शर्मा और राजकुमार ने शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों और कविताओं के माध्यम से शिक्षण को प्रभावी बनाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि बच्चों को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय कविता, कहानी, खेल और गतिविधियों के जरिए पढ़ाने से वे विषय को आसानी से समझते हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कविताओं के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के अलग-अलग तरीकों का अभ्यास कराया गया। मास्टर ट्रेनरों ने प्राथमिक स्तर पर बच्चों की रुचि बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि शिक्षक पाठ्यक्रम को रोचक बनाकर उन्हें सीखने के लिए प्रेरित कर सकें। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों ने भी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण क्षमता को बेहतर बनाना और कक्षा में बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को आसान एवं प्रभावी बनाना है। पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण के आगामी सत्रों में भी शिक्षकों को अलग-अलग विषयों और शिक्षण विधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *