नोएडा में फिर बदला मौसम का मिजाज:छाए काले बादल, रुक-रुक बारिश, अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री


नोएडा में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल छाने की वजह से तापमान में गिरावाट दर्ज की गई। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। हवा में नमी का स्तर 47 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। वहीं हवा की रफ्तार लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिससे मौसम में हल्की ठंडक का एहसास बना रहा। सुबह और शाम के समय मौसम ज्यादा आरामदायक रहा, जबकि दोपहर में हल्की धूप निकलने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। यही कारण है कि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है, जिसके चलते मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश
वहीं नोएडा में सर्फाबाद , सोरखा , सेक्टर- कुछ सेक्टर-75,76,78 के आसपास और गांव में हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की माने तो तेज बारिश के की बजाए रुक-रुक बारिश होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *