![]()
हापुड़ में 5 लाख रुपए की लूट मामले का शनिवार शाम 6 बजे पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लूट के 5 लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपी ने पूछताछ में कर्ज के दबाव में रकम छिपाकर फर्जी लूट की कहानी रचने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन और कैंटर भी कब्जे में लिया है। मामला हाफिजपुर थाना क्षेत्र का है। घटनास्थल और शिकायत में मिलीं संदिग्ध बातें एएसपी विनीत भटनागर ने बताया शुक्रवार को हाफिजपुर पुलिस को 5 लाख रुपये की लूट की सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता से पूछताछ में पुलिस को कुछ बातें संदिग्ध लगीं। इसके बाद मामले की जांच शुरू की। कर्ज चुकाने के लिए छिपाए थे 5 लाख जांच के दौरान पुलिस ने गांव उबारपुर नाले के पास से गुलहसन को गिरफ्तार किया। वह बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के रामपुर मानपुर का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया- उस पर काफी कर्ज था और रकम लौटाने का दबाव बना हुआ था। इसी के कारण उसने 5 लाख रुपए खुद ही छिपा दिए और बाद में पुलिस को रकम लूटे जाने की झूठी सूचना दे दी। कैंटर के पाइप में छिपाई थी नकदी आरोपी ने पुलिस को बताया- उसने 5 लाख रुपए कैंटर के डाले में लगे एक पाइप के अंदर छिपाए थे। नकदी किसी को दिखाई न दे, इसके लिए उसने पाइप के मुंह पर वेल्डिंग भी करवा दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पाइप को खुलवाया तो उसके अंदर से पूरी 5 लाख रुपए की नकदी बरामद हो गई। मोबाइल और कैंटर भी कब्जे में एएसपी विनीत भटनागर ने बताया- घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन और कैंटर को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। आरोपी ने कर्ज के दबाव में रकम छिपाकर पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की झूठी कहानी बनाई थी। 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा हाफिजपुर पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की और संदिग्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही फर्जी लूट की घटना का खुलासा करते हुए पूरी रकम बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
कर्ज के दबाव में झूठी लूट की कहानी बनाई:पाइप में 5 लाख रुपए छिपाकर वेल्डिंग कराई, आरोपी गिरफ्तार