ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम की हत्या:बोरी लेकर जाते दिखा आरोपी, घर से लापता हुई थी बच्ची


ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्दौनी गांव में 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची 28 अगस्त को घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य माध्यमों से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में ले लिया। सीसीटीवी में बोरी ले जाता दिखा आरोपी
जांच के दौरान सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कथित तौर पर एक बोरी लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और बच्ची का शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम
पुलिस के मुताबिक, चिकित्सकों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी कराते हुए बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बच्ची की मौत की वजह और घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है। रेप समेत सभी पहलुओं की जांच
पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। पुलिस बच्ची की हत्या के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। रेप समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद हल्दौनी गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *