Chitrakoot Road Accident | Father Daughter Killed MP-UP Border

गोलू द्विवेदी| मऊ, चित्रकूट11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
टक्कर से पिता-पुत्री की मौत। - Dainik Bhaskar

टक्कर से पिता-पुत्री की मौत।

चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सीमा पर हुए एक सड़क हादसे में पिता और उसकी छह वर्षीय बेटी की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की शाम साढ़े 6 बजे हुई, जिसमें एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में पिता की चार वर्षीय दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज प्रयागराज में चल रहा है।

घायल बेटी का प्रयागराज में इलाज जारी

मृतक की पहचान शिवदयाल कॉल (34 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत तुरगवां माजरा मदहा के मूल निवासी थे। उनकी मृतक बेटी का नाम अंशिका (6 वर्ष) था, जबकि घायल बेटी दीपिका (4 वर्ष) है। शिवदयाल अपनी दोनों बेटियों के साथ बाइक से अपने ससुराल मध्य प्रदेश गए थे और वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मध्य प्रदेश पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा भरा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पत्थर से भी टकरा गई।

मृतक शिवदयाल के पिता का नाम राम शिरोमणि कॉल है। परिवार में उनकी पत्नी मायावती कॉल और तीन बच्चे थे। इस दुखद घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *