![]()
बेला थाना क्षेत्र के मल्होसी गांव निवासी 19 वर्षीय अमित कुमार की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बेला-कानपुर मार्ग पर पिपरौली शिव गांव के पास रात करीब 11 बजे एक डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अमित की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और चिचौली स्थित मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की और परिजनों को हादसे की सूचना दी। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और डीसीएम को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है।
शनिवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
Source link