अप्रवासी भारतीयों ने शिकागों में निकाली तिरंगा यात्रा:एफआईए के बैनर तले हुआ आयोजन, देवकी नंदन महाराज बोले अप्रवासी निभा रहे सनातनी परंपरा


भारत में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह भले ही थम गया हो लेकिन भारत से बाहर रह रहे भारतीय अपने देश के प्रमुख आयोजन को अब भी सैलीब्रेट कर रहे हैं । शिकागो में फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोशिएसन (एफआईए) के बैनर तले एनआरआई परिवारों ने स्वंतत्रता दिवस सप्ताह के अंत में देशभक्तिपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाली । मुख्य अतिथि वृन्दावन के भागवत प्रवक्ता देवकी नंदन महाराज के साथ भारतीय परिवारों ने राष्ट्रगान गाया और भारत के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की । भारत माता की तस्वीर के साथ निकाली यात्रा अमेरिका के शिकागो में भारत की आध्यात्मिक परंपरा और देशभक्ति का ऐसा रंग देखने को मिला, जिसने हजारों किलोमीटर दूर बसे भारतीयों को अपनी मातृभूमि से जोड़ दिया । शिकागों के प्रमुख मार्गो पर तिरंगा हाथ में लिये भारतीय परिवार देशभक्ति के गीत गाते हुये चल रहे थे । तिरंगा यात्रा में विभिन्न झाँकियों के अलावा लोग भारत माता की तस्वीर के साथ भगतसिंह, विवेकानंद, वीर शिवाजी महाराज, सरदार बल्लभ भाई पटेल जैसे महापुरूषों की तस्वीरें अपने साथ लाये थे। देवकी नंदन महाराज हुए शामिल आयोजित इस भव्य समारोह में कथावाचक देवकी नंदन महाराज विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों के दिलों में भारत बसा हुआ है । वे अपनी संस्कृति, परंपराओं और भारत के प्रति प्रेम को आज भी मजबूती से संभाले हुए हैं । श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, भक्ति, धर्म और कर्म का संदेश देने वाले देवकी नंदन ठाकुर ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक रंग से भर दिया। जहां कथा ने लोगों को सनातन धर्म और अपने कर्तव्यों की याद दिलाई, वहीं तिरंगे ने देश के लिए किए गए बलिदानों और नागरिक जिम्मेदारियों का एहसास कराया। अतिथियों ने भी की शिरकत फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे । शिकागो स्थित इजरायल के कॉन्सुलेट जनरल एलाद स्ट्रोमायर, एफआईए के संस्थापक अध्यक्ष हेमंत पटेल, निदेशक संजय वोरा समेत कई प्रमुख अतिथियों ने समारोह में हिस्सा लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *