फर्रुखाबाद में धूमधाम से मना रक्षाबंधन:शुभ मुहूर्त में बहनों ने बांधी राखी, भाइयों ने दिए गिफ्ट, घेवर की खूब बिक्री हुई


फर्रुखाबाद जिले में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रावण मास की पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाई, जबकि भाइयों ने उन्हें उपहार दिए। घरों में भी विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए, जिससे त्योहार का माहौल और भी खुशनुमा हो गया। हिंदू संस्कृति में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनसे अपनी रक्षा का संकल्प लेती हैं। पर्व के अवसर पर राखी और मिठाई बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। शुक्रवार को भी कई बहनों ने राखियों की खरीदारी की, हालांकि अधिकांश ने गुरुवार को ही राखियां खरीद ली थीं। घेवर सहित अन्य मिठाइयों की बिक्री भी खूब हुई, जिसके लिए दुकानदारों ने एक सप्ताह पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। खोए से बनी मिठाइयां विशेष रूप से पसंद की गईं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *