बदायूं-घटपुरी मार्ग 12 घंटे बंद रहेगा:मरम्मत कार्य किया जाएगा, वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा


बदायूं-घटपुरी मार्ग 29 अगस्त की रात 8 बजे से 30 अगस्त की सुबह 8 बजे तक 12 घंटे के लिए बंद रहेगा। यह मार्ग बदायूं के मलगांव स्थित रेलवे समपार संख्या-270ए पर ओवरहॉलिंग और मरम्मत कार्य के कारण बंद किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता/रेलपथ सुमित शेखर ने बताया कि समपार संख्या-270ए पर निर्धारित अवधि में ओवरहॉलिंग और मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसी कारण मार्ग को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मार्ग बंद रहने के दौरान बदायूं-घटपुरी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे 29 अगस्त की रात आठ बजे से पहले ही अपनी यात्रा की योजना बना लें। उन्हें बंद मार्ग पर पहुंचने से बचने की सलाह दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *