![]()
गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र में रेवतीपुर थाना के उतरौली गांव के पास नेशनल हाईवे-124सी पर गुरुवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर से जा टकराया। पीछे से ट्रेलर ने मारी टक्कर बताया गया कि दोनों युवक बाइक से रेवतीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल भेजा हादसे की सूचना मिलते ही रेवतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई रेवतीपुर थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक की पहचान कराने के साथ ही मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत:हादसे में साथी गंभीर घायल; घर में जा घुसा ट्रेलर