मथुरा में 700 किलो पनीर सीज:दिल्ली जा रहे मिल्ड प्रोडक्ट के तीन नमूने जांच को भेजे


मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार रात 9 बजे कार्रवाई करते हुए दिल्ली जा रहे 700 किलोग्राम पनीर को सीज कर दिया। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह के आदेश पर सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सचलदल ने बाजना पुलिस चौकी पर वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहन संख्या डीएल 1 एलएई 5898 में राधे डेयरी, बाजना द्वारा निर्मित लगभग 700 किलोग्राम पनीर दिल्ली ले जाया जा रहा था। राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा पनीर की गुणवत्ता पर संदेह होने पर अधिकारियों ने उसके दो नमूने लिए और वाहन में भंडारित शेष पनीर को सीज कर दिया। इसके बाद, टीम ने वाहन संख्या यूपी 85 एटी 6556 की भी जांच की, जिसमें मधु डेयरी, बाजना का पनीर दिल्ली आपूर्ति के लिए ले जाया जा रहा था। इस पनीर का एक नमूना भी लिया गया। दोनों वाहनों से लिए गए कुल तीन नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पनीर की गुणवत्ता स्पष्ट होगी। यदि नमूने मानकों के विपरीत पाए जाते हैं, तो संबंधित डेयरी संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस सचलदल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह और धर्मेन्द्र सिंह शामिल थे। इस कार्रवाई को आगामी रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व के दौरान मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभाग ने पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच और कार्रवाई का अभियान तेज कर दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *