![]()
रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर मुजफ्फरनगर में गुरुवार रात करीब 9 बजे पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। एसपी सिटी अमृत जैन और सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने भगत सिंह रोड, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन समेत शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल भ्रमण किया। रक्षाबंधन के चलते राखी और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। इसे देखते हुए पुलिस ने इन इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। दुकानदारों से सुरक्षा को लेकर बात की गश्त के दौरान एसपी सिटी और सीओ सिटी ने व्यापारियों और राखी दुकानदारों से बातचीत की। अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं और बाजार की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही त्योहार के दौरान पुलिस का सहयोग करने की अपील की। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन पर भी यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। यातायात व्यवस्था पर भी फोकस रक्षाबंधन पर बाजारों में बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। पुलिस का फोकस भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ लोगों को सुरक्षित माहौल देने पर रहा। भारी पुलिस बल रहा मौजूद पैदल गश्त के दौरान नगर कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों के बाजारों में पैदल भ्रमण से व्यापारियों और आम लोगों में सुरक्षा का संदेश गया। पुलिस ने कहा कि रक्षाबंधन को देखते हुए बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।
Source link
रक्षाबंधन पर पुलिस ने संभाली सुरक्षा:बाजार में उमड़ी भीड़, SP सिटी और CO ने फुट पेट्रोलिंग की