हिमाचल में सीतापुर के मजदूर की पिटाई से मौत, VIDEO:फैक्ट्री में दो भाइयों ने बेरहमी से पीटा, जमीन पर घसीटा


सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी युवक रवि कुमार की हिमाचल प्रदेश में पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 24 अगस्त को फैक्ट्री की कॉलोनी में रहने वाले दो सगे भाइयों पर रवि से मारपीट करने का आरोप है। गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा था। 25 अगस्त को रवि ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार शाम उसका शव सीतापुर लाया जाएगा। हिमाचल में फैक्ट्री में करता था मजदूरी रवि कुमार पुत्र शिवनाथ हिमाचल प्रदेश की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह फैक्ट्री की कॉलोनी में ही रहता था। बताया जा रहा है कि 24 अगस्त को किसी बात को लेकर कॉलोनी में रहने वाले जय सिंह और सुनील से उसका विवाद हो गया था। आरोप है कि दोनों भाइयों ने रवि के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान मौत मारपीट के बाद रवि का इलाज कराया जा रहा था। दो दिन तक उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और स्थिति लगातार बिगड़ती गई। 25 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रवि की मौत की खबर सीतापुर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मारपीट का वीडियो सामने आया घटना का वीडियो भी सामने आया है। 26 अगस्त को सामने आए वीडियो में रवि के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की चर्चा तेज हो गई। घटना के संबंध में हरियाणा पुलिस ने आरोपी जय सिंह और सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार का था सहारा परिजनों के मुताबिक, रवि परिवार का सहारा था और रोजगार के लिए हिमाचल प्रदेश गया था। उसकी मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। शुक्रवार शाम शव सीतापुर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *