ईद मिलादुन्नबी जुलूस में करंट से डीजे संचालक की मौत:संभल में दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल


संभल में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में डीजे संचालक की करंट लगने से हुई मौत के मामले में संभल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहसर पुत्र अफसर और फरमान पुत्र गम्मन के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को गुरुवार दोपहर करीब 1:20 बजे नरौली कस्बे से गांव मोहम्मदपुर बाबई जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शाम को दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जनरेटर का तार जोड़ते समय लगा था करंट मृतक की पहचान अमन कुमार (22) पुत्र राजकुमार, निवासी मोहम्मदपुर, थाना हसनपुर, अमरोहा के रूप में हुई है। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर बाबई गांव में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान हुई थी। पुलिस के अनुसार, जुलूस के लिए अमरोहा से बिना अनुमति डीजे मंगाया गया था। आरोप है कि डीजे ऑपरेटर अमन पर तेज आवाज में डीजे बजाने और चलते जनरेटर में डीजे का तार ठीक करने का दबाव बनाया गया। इसी दौरान उसे करंट लग गया। करंट लगने के बाद डीजे मालिक दीपक और अन्य लोग अमन को इलाज के लिए संभल कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी रोड स्थित हसीना बेगम अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया, लेकिन दूसरे जनपद ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दरोगा धनवीर सिंह की शिकायत पर मेहसर, फरमान, शाहरुख पुत्र शरीफ, इमरान पुत्र अशफाक, नाजिम खान और रिजवान के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 और 223(ख) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद अमन का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक नितेश सहरावत, कांस्टेबल विपिन कुमार, पवन कुमार और शाहरुख शामिल रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *